दिनांक 11 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें 90 नगर निकाय चुनाव-2021 हेतु जिला प्रभारियों को प्रशिक्षण देने हेतु तीन स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला तीन सत्रों में आयोजित हुई।
कार्यशाला को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिरेन्द्र कोशिक ने संबोधित किया।
प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने युवा मोर्चा के जिला प्रभारियों को नगर निकाय चुनाव में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की भूमिका के संदर्भ में संबोधित किया एवं नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए 1 बूथ 10 यूथ का मंत्र दिया और जिला प्रभारियों में जोश फूंका। डाॅ. पूनियां ने कहा कि युवा मोर्चा का ही कार्यकर्ता है जो कठिन परिस्थितियों में अच्छे परिणाम ला सकता है।
द्धितीय सत्र में आई-टी विभाग सह संयोजक हिरेन्द्र कौशिक ने नगर निकाय चुनाव में आई-टी की भूमिका एवं ज्यादा से ज्यादा युवाओ को सोशल मीडिया के माध्यम से जाडने का मंत्र दिया।
प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कार्यशाला के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए जिला प्रभारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया एवं आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में चर्चा की साथ ही कहा कि हमें सभी लोगों को पार्टी की विचारधारा समझानी है और राष्ट्र सेवा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करना है।


युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने जिला प्रभारियों को आगामी नगर निकाय चुनाव में युवा मोर्चा के कार्याें एवं रणनीतियों पर चर्चा की और बताया कि हमें नव-मतदाताओं को जोडने का अभियान, स्वच्छता अभियान, केन्द्र सरकार की नीतियों को लोगो तक रात्रि चैपाल, बाईक रैली, घर-घर जाकर पहुंचाना है और विकास के लिए आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करनी है।